Homeहमर बिलासपुरसिम्स में मिला नवजात शिशु, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया NICU में...

सिम्स में मिला नवजात शिशु, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया NICU में उपचार व देखभाल के बाद की गई औपचारिक कार्रवाई

सिम्स अस्पताल में अज्ञात अवस्था में मिले नवजात शिशु को उपचार व देखभाल के उपरांत आज चाइल्ड लाइन बिलासपुर को सौंपा गया। प्रसव के बाद मां-पिता के लापता होने पर शिशु को शिशु रोग विभाग के NICU वार्ड में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों व नर्सिंग टीम ने निरंतर देखभाल की।संयुक्त संचालक व अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के निर्देश पर पुनर्वास की प्रक्रिया पूर्ण कर शिशु को विधिवत चाइल्ड लाइन को सौंपा गया। इस दौरान चाइल्ड हेल्प लाइन प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी सहित समाजसेवी मौजूद रहे। अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि शिशु का समुचित इलाज किया गया और अब चाइल्ड लाइन उसके सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी निभाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments