Homeहमर बिलासपुरसिरगिटटी पुलिस को चोरी पर मिली सफलता,चोरी करने वाला सिरगिट्टी पुलिस के...

सिरगिटटी पुलिस को चोरी पर मिली सफलता,चोरी करने वाला सिरगिट्टी पुलिस के चढे हत्थे,आरोपी भीड वाले स्थान पर करता था चोरी

बिलासपुर / पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘चोरी/नकबजनी‘‘ पर अंकुश लगाने के आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 04.10.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि भवान नगर निवासी निशांत नायडु उर्फ बाबू अन्ना नीला काला रंग के बिना नम्बर प्लेट होरी एचएफ डिलक्स मोसा मे घूम कर मोसा को ब्रिकी हेतु ग्राहक तलाश रहा सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा सिविल टीम गठित कर भवानी नगर सिरगिट्टी के पास निशांत नायडु को घेराबंदी कर मोसा सहित पकडा मोसा रखने के संबंध मे पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नही दे सका। संदेही को थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के 1. तिफरा मुकबधीर स्कूल के पास से बिना नम्बर मोसा एचएफ डिलक्स, 2. सिम्स बिलासपुर के पास से लाल काला रंग का मोसा, 3. ट्रांसपोर्टनगर चकरभाठा से एक काला रंग का एक्टिवा, 4. तिफरा एण्डस्ट्रियल एरिया से एक काला रंग का मोसा होण्डा ड्रीम नियो चोरी करना बताया। आरोपी निशांत नायडु के निशादेही पर मेमोरेण्डम कथन लेखबध्द कर आरोपी के घर से चोरी हुये 04 नग मोसा बरामद कर आरोपी के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर न्यायलय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

           प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन देवांगन, सउनि धनेश साहू, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आरक्षक केशव मार्को, विरेन्द्र साहू, संजय यादव एवं विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments