Homeहमर बिलासपुरसिरगिट्टी और सकरी पुलिस ने गांजा बिक्री के आरोप में दो तस्करों...

सिरगिट्टी और सकरी पुलिस ने गांजा बिक्री के आरोप में दो तस्करों को किया गिरफ्तार

सिरगिट्टी पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में गणेश नगर निवासी रोशन अली को पकड़ा है। मुखबिर से सूचना मिली कि रोशन अली नाम का व्यक्ति मैट्रिक चौक फदाहाखार के पास गांजा बेच रहा है। तुरंत पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई और रोशन अली को 250 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया , जिसकी कीमत ₹2500 है । आरोपी के खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते उसे जेल भेज दिया गया। इधर सकरी पुलिस को मूखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम लोखंडी के रामघाट तालाब के पास दिनेश निर्मलकर गांजा बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिनेश निर्मलकर को गिरफ्त में लिया, जिसके पास से 220 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹2000 है। पुलिस ने लोखंडी रामघाट निवासी दिनेश निर्मलकर को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments