Homeहमर बिलासपुरसिरगिट्टी के शमशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने वालों की क्षेत्रवासियों ने...

सिरगिट्टी के शमशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने वालों की क्षेत्रवासियों ने जमकर पिटाई कर किया पुलिस के हवाले।

सिरगिट्टी के शमशान घाट में जलते हुए चिता के सामने तांत्रिक क्रिया कर तांत्रिकों द्वारा मुर्दे को जीवित करने के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पूरे सिरगिट्टी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। श्मशान घाट के आसपास से गुजर रहे लोगों ने डरते सहमते पूरे तांत्रिक क्रिया का अपने मोबाइल से वीडियो शूट कर लिया। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश उज्जैन से एक महिला तांत्रिक अपने शिष्य के घर बिलासपुर शहर पहुंची थी।

इस दौरान उसने थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक स्थित श्मशान घाट में पहुंचकर जलते हुए चिता के सामने तांत्रिक क्रिया कर मुर्दे को अपने वश में करने के इरादे से ही क्रिया कर रही थी। इस क्रिया का होता देख क्षेत्रवासी डरे हुए तांत्रिकों के पास पहुंचे और उनका वीडियो शूट कर जमकर खातिरदारी करने के बाद वैधानिक कार्यवाही के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि पुलिस के मुताबिक सिरगिट्टी क्षेत्र का रहने वाला शंकर लाल यादव जिसके भांजे को कैंसर है। उसे ठीक करने के लिए ही उज्जैन की महिला तांत्रिक जिसे शंकर अपनी गुरु मां मानता है उसे बुलाकर ही तांत्रिक क्रिया करवा रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले में वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments