Homeहमर बिलासपुरसिरगिट्टी पुलिस ने क्रिकेट सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को पकड़ा, 80,000...

सिरगिट्टी पुलिस ने क्रिकेट सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को पकड़ा, 80,000 रुपये का माल बरामद

क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने कार्यवाही की है। सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से पता चला कि कालिका नगर तिफरा में एक मकान में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे T20 मैच में सट्टा खिलाया जा रहा है।

पुलिस ने उस मकान में दबिश देकर पुष्कर कान्वेंट स्कूल के पास तिफरा में रहने वाले शैलेश कश्यप और विनोद यादव को धर दबोचा जिनके पास से पांच एंड्राइड मोबाइल, 9 कीपैड मोबाइल, टीवी सट्टा पट्टी और नगद 19,120 रु मिले। कुल बरामद सामग्री की कीमत 80,000 रुपए है, साथ ही दोनों के पास से लाखों रुपए की सट्टा पट्टी भी बरामद हुई है ।

पता चला कि यह दोनों मोबाइल पर ऑनलाइन एप के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे। इन लोगों ने लाखों का लेनदेन किया था, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस का दावा है कि इनके साथ जुड़े कुछ और लोगों के भी नाम जल्द ही सामने आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments