सिरगिट्टी क्षेत्र नशा संक्रमित है। यही वजह है कि यहां नशे का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक ने पुरानी रंजिश पर एक प्रोपर्टी डीलर पर शराब की बोतल से प्राण घातक हमला कर दिया। यह आरोप खुद सिरगिट्टी कंचन विहार में रहने वाले प्रोपर्टी डीलर अजय साहू ने लगाया है। गम्भीर अवस्था मे सिम्स में भर्ती घायल अजय साहू ने बताया कि वह अपने निजी काम से राजश्री फैक्ट्री एवं सब स्टेशन बिजली ऑफिस के पास गया था, जहां सिरगिट्टी का ही रहने वाला जख्मी अखिलेश मिश्रा एक्सीडेंटल अवस्था मे उसके पास पहुंचा जहां अजय से विवाद करते हुए उसने अपने पास रखे शराब की बोतल से अजय पर प्राण घातक हमला कर दिया।

इतना ही नही जस्टिन ने फूटी हुई शराब की बोतल से अजय के गर्दन पर वार कर दिया। इससे लहूलुहान होकर अजय भागते दौड़ते स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां उसकी हालत देखकर उसे संजीवनी 108 की मदद से सिम्स अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल घायल अजय का इलाज सिम्स में जारी है। गौर करने वाली बात है कि एसपी के लाख निर्देशों के बावजूद थाना सिरगिट्टी अंतर्गत सिलसिले वार हो रहे अपराधों पर अंकुश नही लग रहा है।जिस तरह से सिरगिट्टी में लूटपाट, मारपीट, चाकूबाजी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है निश्चित ही इससे सिरगिट्टी पुलिस की नाकामियों की पोल खुल रही है।



