Homeहमर बिलासपुरसिरगिट्टी में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी कन्या शाला के पीछे...

सिरगिट्टी में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी कन्या शाला के पीछे मिला शव, सिर और गले में चोट के निशान

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कन्या शाला के पीछे एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली। मृतक की पहचान शिव नायक के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला था। लाश पर सिर और गले में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका गहरा गई है।वीओ:- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि शिव नायक का शव पौनी पसारी क्षेत्र में कन्या शाला के पीछे मिला था।

लाश की हालत और चोटों की स्थिति किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रही है।स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के वक्त इलाके में कोई विशेष हलचल नहीं देखी गई, लेकिन सुबह जब शव देखा गया तो लोग दहशत में आ गए। घटना स्थल पर भी कोई संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय बन गया है।सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मृतक के मोबाइल व संपर्कों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में किसी निजी रंजिश या विवाद की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने में भी हिचक रहे हैं। आए दिन होने वाली आपराधिक घटनाएं लोगों की चिंता का कारण बनती जा रही हैं।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हत्या की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी से मिलने वाले सुरागों पर टिकी है, जो इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments