Homeहमर बिलासपुरसिरगिट्टी शुभम विहार में आयोजित श्री श्री सोलापुरी माता पूजा का हुआ...

सिरगिट्टी शुभम विहार में आयोजित श्री श्री सोलापुरी माता पूजा का हुआ समापन

सिरगिट्टी शुभम विहार में आयोजित श्री श्री सोलापुरी माता पूजा महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को दोपहर कुंभम पूजा समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक विधि विधान के साथ आयोजित पूजा समारोह में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत किया। इस दौरान माता को अन्न का महाभोग भी अर्पित किया गया। फिर यह महाभोग प्रसाद के रूप में लोगों में वितरित किया गया। कुंभम पूजा के लिए पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालु पूजन व प्रसाद सामग्री लेकर जुटने लगे थे। विधि विधान के साथ माता को 21 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता की पूजा अर्चना संपन्न की गई इस मौके पर सभी भक्तों ने माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए घर में सुख समृद्धि की कामना की तो वहीं गर्मी के बीमारियों से दूर रखने का आशीर्वाद भी भक्तों ने प्राप्त किया

सोलापुरी माता पूजा आमतौर पर गर्मी के दिनों में होने वाली बीमारियों को दूर रखना माता की आराधना लोग करते हैं ऐसी मान्यता है की माता की आराधना से क्षेत्र में ठंडक रहती है और बीमारियां दूर होती है पिछले 7 दिनों से यहां रोजाना माता के अलग-अलग स्वरूपों के भक्तों ने दर्शन किए तो वहीं अंतिम दिन सुबह माता का महाकुंभम पूजा संपन्न कराया गया तो वहीं शाम के वक्त माता का विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में जगह-जगह फूलों से आकर्षक तोरणद्वारों का निर्माण भी किया गया। युवकों ने बाघ का वेश धारण कर परंपरागत रूप से बाघ नृत्य भी प्रस्तुत किया। मौके पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments