सिर्फ होटल का पता पूछने पर गुस्साये युवक ने बुजुर्ग की ले ली जान, लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी।

मस्तूरी थाना अंतर्गत दिन दहाड़े एक किसान के मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में सुबह 7 से 8 बजे के आसपास सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा निवासी लोचन धुरी 50 वर्षीय जेके कॉलेज के पीछे स्थित अपने खेत की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपी युवक जबरदस्ती गाली गलौज करने लगा। जिसको लोचन धुरी ने ऐसा करने से मना किया। जिससे आक्रोशित युवक ने लोचन धुरी के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे बुजुर्ग के गले में एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई, वही जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तत्काल बुजुर्ग को उठाकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां लोचन धुरी की स्थिति गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया जहां लोचन धुरी की मौत हो गई।

आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया है। पुलिस के मुताबिक बैकुंठपुर निवासी आरोपी परमेश्वर पैकरा जो ड्राइविंग का काम करता है। वे ड्राइविंग के सिलसिले से जांजगीर आया था। जो किसी काम से मस्तूरी पहुंचा और मृतक से होटल का पता पूछने लगा जिसके मना करने और आरोपी तैश में हजार धारदार टँगीये से उस पर हमला कर दिया। बहरहाल पुलिस ने शव पंचनामा कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले के हत्यारे को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles