Homeहमर बिलासपुरसिलगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था से परेशान रहवासियों ने...

सिलगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था से परेशान रहवासियों ने विद्युत वितरण कंपनी जाकर की शिकायत।

सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत पिछले लंबे समय से बनी बिजली की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए औद्योगिक संघ ने तिफरा विद्युत वितरण कम्पनी पहुंचकर मुख्य अभियंता से मुलाकात की। मुख्य अभियंता ने अपने दफ्तर में सभी व्यापारियों से मीटिंग लेकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए और उन्हें जल्द से जल्द हर सम्भव मदद करने आश्वस्त किया। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि वे लोग लम्बे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे है।

बिजली गुल की वजह से उनके व्यवसायिक संस्थानों, उद्योगों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसी मार्च महीने में व्यापारी बिजली की समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है। इसलिए जिला इकाई उद्योग संघ से लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों ने ठाना था कि एक बार तिफरा विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता के धर से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराएं।

मुख्य अभियंता ने कहा कि सिरगिट्टी सब स्टेशन पर अत्यधिक कंज्यूमरों के साथ औद्योगिक क्षेत्र का भी भार है। वहीं हल्के से अंधड़ और बारिश की वजह से बिजली चली जाती है। वे समस्याओं से अवगत हुए है। उनके स्तर पर इसके निराकरण करने को लेकर खास रणनीति तैयार की जाएगी ताकि सिरगिट्टी क्षेत्रवासियों और औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी वर्ग को किसी तरह की कोई समस्या ना हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments