सिविल लाइन थाने की नई बिल्डिंग बनकर तैयार है, इस माह के अंत तक थाना नवीन भवन में शिफ़्ट होगा। पुलिस हाउसिंग बोर्ड की निगरानी में भवन का निर्माण कार्य कराया गया है। सर्वसुविधा युक्त भवन में एक दर्जन से अधिक कक्ष है।

जर्जर और समय की मांग से छोटे हो चुके थानों के लिए नया थाना बनाया जा रहा हैं। तोरवा, सिरगिट्टी सहित जिले के अधिकतर थाने नए भवन में शिफ्ट हो चुके है। इसी क्रम में शहर के भीतर सिविल लाइन थाने का नवीन भवन बनकर तैयार है। करीब 37 लाख रूपये की लागत से 3100 वर्ग फुट में बने सर्वसुविधा युक्त नए थाने मे सिफ्टिंग की तैयारी चल रही है। थाने के पीछे नया भवन बनकर तैयार है, जुलाई महीने के अंत तक थाने को नवीन भवन में ट्रांसफर किया जाएगा। थाने मे रखे गाड़ियों और कबाड़ को हटाने कहा गया है।

कोतवाली थाना का भवन अंग्रेज जमाने का है, यही हाल सिविल लाइन थाने का भी था। दोनों भवनों की सुंदरता और भव्यता देखते ही बनती है. कोतवाली का थाना अब तक नहीं बन पाया है, जबकि सिविल लाइन थाना का नया भवन बनकर तैयार है. वर्त्तमान मे इस ऐतिहासिक भवन के प्रांगण मे जप्त वाहन और कबाड़ का समान रखा हुआ है, जिसके कारण इस भवन ही सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है।


