Homeहमर बिलासपुरसिविल लाइन पुलिस ने चोरी के 8 मामलों का खुलासा करते हुए...

सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के 8 मामलों का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, 10 लाख रुपए का सामान बरामद।

सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के 8 मामलों का खुलासा करते हुए प्रकरण में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से चार खरीददार है। पकड़े गए चोरों ने जनवरी 2024 से अगस्त 2024 के बीच घर, गोदाम मंदिर और सुने स्थानो में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में 10 लाख रुपए का सामान पुलिस ने बरामद किया है।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत हो रही चोरियों के मामले को सुलझाने में सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए थाना सिविल लाइन प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि बीते 7 महीनो में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई आठ अलग अलग चोरी के मामले मे पुलिस ने तीन चोर और चार खरीदारों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला खरीदार शामिल है।

पकड़े गए आरोपियों में तिफरा निवासी वीरेंद्र चौहान, चिंगराजपारा निवास पवन साहू और रोहित तिवारी शामिल है। वहीं तीनों चोरों में अमेरी निवासी सुरेंद्र कोसले, मिनी बस्ती निवासी रेशमा कुर्रे, लोधिपारा निवासी लक्ष्मण वर्मा और मंगला निवासी अंकित अग्रवाल को चोरी का सामान बेचे थे। मामले में पुलिस ने तीन चोर और चार खरीददार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 10 लाख रुपए का सामान पुलिस ने जप्त किया है।

पकड़े गए चोर सूने मकान, गोदाम, मंदिर, स्कूल और खुले में रखे सामानों को अपना निशाना बनाते थे। बीते 7 महीनों में चोरों ने आठ स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, और सभी सामान को इन कबाड़ियों के पास बेच दिया। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध कबाड़ का धंधा करने वाले कबाड़ियों के पास से चोरी का सारा सामान जप्त कर लिया है।

चोरी के मामले में पकड़ा गया एक खरीदार लक्ष्मण वर्मा जो भाजपा नेत्री का पति है। जिसे छुड़वाने भाजपा नेत्री सिविल लाइन थाने के चक्कर लगाते भी नजर आई। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के सामने किसी की एक नहीं चली।वहीं मामले में सभी को आरोपी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments