इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि दयालबंद के पास कुछ लोगों की जुए की महफ़िल सजती है। उन्होंने टीम तैयार किया और बुधवार की रात ताश की बावन पत्ती पर जीत हार का दांव लगा रहे जुआ स्थल पर टीम के साथ छापेमार कार्यवाही की।इस दौरान सभी जुआरी जुआ छोड़कर भागने लगे हालांकि इस बीच पुलिस की टीम ने 6 जुआरियों को धर दबोचा और उनसे नगद तकरीबन एक लाख रुपये और ताश पत्ती जब्त कर वैधानिक कार्यवाही करने थाना सिटी कोतवाली लेकर पहुंची।सीएसपी पूजा कुमार के टीम के हत्थे चढ़े जुआरियों में विनोबा नगर निवासी आयुष अग्रवाल,,रिंग रोड निवासी अमर पंजवानी,,विद्या नगर निवासी मुकेश कुमार गुप्ता,,चकरभाठा निवासी जय साधवानी,,तोरवा निवासी घनश्याम उर्फ़ बबलू मानूजा और राम त्रिपलानी शामिल है।


बहरहाल पुलिसिया कार्यवाही ढीली होने के चलते ही एक बार फिर से शहर में जुआरी सक्रिय हो गए है।जो पुलिस से बेखौफ होकर शहर के होटलों, लॉज सहित अन्य स्थानों में अपनी महफ़िल सजा रहे है।इसी तरह थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत भी जुआरियों की सजी महफ़िल को सीएसपी की टीम ने ध्वस्त कर जुआरियों को धर दबोचा और उनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया।





