“सीजी बोर्ड में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 9 मई को होंगे जारी” चुनाव की वजह से परिणाम तिथि 7 मई से आगे बढ़ाया गया।

सीजी बोर्ड में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 9 मई को जारी होंगे पहला परिणाम 7 मई को आने थे लेकिन लोकसभा के लिए मतदान की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया था। इधर छात्र, शिक्षक और अभिभावक परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बार दसवीं में 23,670 और 12वीं में 18,839 छात्रों ने परीक्षा दिलाई हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 से 23 मार्च तक हुई थी। परीक्षा खत्म होने के तत्काल बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया था। अप्रैल महीने में कॉपियां की जांच पूरी हो गई थी। चुनाव के कारण हर काम को समय पर कर लिया गया था। बताया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रिजल्ट घोषित करने के लिए 7 मई की तारीख तय की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान होने के कारण दो दिन के लिए इसे आगे बढ़ा दिया गया। अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 9 मई को घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जाएगा इसके लिए बोर्ड ने तैयारी कर ली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles