Homeहमर बिलासपुरसीपत टेकर शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों को मिला मोटिवेशन और सुविधा...

सीपत टेकर शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों को मिला मोटिवेशन और सुविधा स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने भेंट किए पंखे, परीक्षा तनाव से निपटने के दिए टिप्स

सीपत टेकर के शासकीय हाई स्कूल में 17 फरवरी 2026 को आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सिद्धा फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा ने विद्यालय को छह पंखे भेंट किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें प्रेरित करना रहा

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम गोपाल करियारे ने विद्यार्थियों से परीक्षा का तनाव न लेने और पढ़ाई को आनंद के साथ करने की बात कही। उन्होंने याद रखने की सरल तकनीकें भी साझा कीं।

विशेष अतिथि शिक्षा विशेषज्ञ राम दत्त गौरहा ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य नसीम बेगम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, फाउंडेशन के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments