सीपत में तेज रफ्तार कार पलटीड्राइवर को आई झपकी तीन लोग सुरक्षित, चालक घायल

सीपत थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब चलती कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि कार चला रहे युवक को झपकी आ गई, जिसके कारण नियंत्रण बिगड़ गया। हादसा ग्राम कुकदा के पास करीब 3 बजे हुआ। बलेनो कार CG 04 LN 4555 बिलासपुर से कोरबा जिले के बोईदा गांव की ओर जा रही थी। कार प्रशांत विश्वकर्मा की बताई गई है, जो अपने तीन साथियों के साथ घर लौट रहे थे।अनियंत्रित होते ही कार पलटकर डिवाइडर से टकराई और सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार की छत, शीशे और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि राहगीर भी हैरान रह गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए, जबकि चालक को हल्की चोटें आईं। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles