Homeहमर बिलासपुरसीबीएसई ने जारी की रिजल्ट, दसवीं और बारहवीं दोनों परीक्षा में लड़कियों...

सीबीएसई ने जारी की रिजल्ट, दसवीं और बारहवीं दोनों परीक्षा में लड़कियों के रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने 12वीं के रिजल्ट के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इस बार 10वीं एग्जाम में शामिल होने वाले कुल स्टूडेंट्स में 93.60% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। साथ ही इस बार के रिजल्ट में पिछले साल से पासिंग परसेंटेज 0.48% ज्यादा है। वहीं 12वीं की तरह 10वीं के रिजल्ट में भी लड़कों से लड़कियां आगे रहीं हैं। यहां भी लड़कियां ही ज्यादा पास हुईं हैं। लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 94.75% है, जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 92.71% रहा है।

सीबीएसई के अनुसार, लड़कियों और लड़कों के पासिंग परसेंटेज में 2.04% का अंतर है। यानि लड़कों से 2.04% ज्यादा लड़कियां पास हुईं हैं। वहीं इस साल सीबीएसई की तरफ से CBSE 10th टॉपर लिस्ट 2024 जारी नहीं की गई है। सीबीएसई ने फैसला किया था कि, इस साल से किसी भी स्टूडेंट के परसेंटेज या उसके फ़र्स्ट-सेकेंड आने का जिक्र बोर्ड नहीं करेगा। मार्कशीट में भी परसेंटेज या फ़र्स्ट-सेकेंड डिवीजन की जानकारी नहीं दी जाएगी। इस बार सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments