सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सोमवार को जारी हो गया है। एक बार फिर शहर के बच्चों ने अपने सफलता का परचम लहराया हैं। मध्य नगरी चौक की रहने वाली मान्या मिश्रा ने 99% लेकर स्कूल में टॉप किया है इसके साथ ही परिजन सहित जिले के लोगों में हर्ष है। शहर की बेटी मान्या मिश्रा ने बताया कि वह लगातार 9 घंटे पढ़ाई करती थी। कड़ी मेहनत विश्वास और माता-पिता को अपनी सफलता का आधार बताया है। वही शिक्षक को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। वही उनके अभिभावकों का कहना है कि कड़ी मेहनत का ही परिणाम है की बेटी ने आज हमारा सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मान्या का कहना है वह आगे चलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती है। आईये सुनते हैं मान्या और उनके परिजन क्या कहते हैं।




