सुकुलकारी के ग्रामीणों ने अवैध शराब और गांजा बिक्री के खिलाफ बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में की शिकायत, सुरक्षा की मांग

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी के ग्रामीण बड़ी संख्या में बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपने ही गांव के लोगों के ऊपर अवैध तरीके से शराब एव गांजा बिक्री करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि असामाजिक तत्वों के द्वारा गुंडागर्दी कर उनके साथ छेड़छाड़ किया जाता है। गांव में असामाजिक तत्वों के कारण छोटे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और बच्चे नशे के आदी हो रहे हैं। जिससे घरों में विवाद बढ़ रहे हैं। खुलेआम गांव में शराब गांजे की बिक्री और खरीदी हो रही है जिस पर रोक नहीं लगाया जा रहा है। जिस कारण उनका घर से निकलना दूभर हो गया है।

इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पचपेड़ी थाना में की है लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं होने से निराश हैं और बड़ी आशा के साथ बिलासपुर जिला कलेक्टर से एव एसपी से गुहार लगाई है ताकि उनके गांव में हो रहे अवैध शराब, गांजा बिक्री, एव जुआ और छेड़खानी के मामले पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए एव आरोपियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाए जिससे गांव का माहौल ठीक हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles