सुरक्षा बलों की रणनीति सफल, 12 नक्सलियों ने हथियार डाले जनजागरूकता और पुनर्वास योजनाओं का दिखा असर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माड़ बचाओ अभियान के तहत सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और समझाइश का असर दिखने लगा है। मंगलवार को जिले में विभिन्न पदों पर सक्रिय 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में दो एरिया कमेटी सदस्य, एओएस सीएनएम अध्यक्ष, पीपीसीएम पदाधिकारी, जनताना सरकार अध्यक्ष, मिलिट्री प्लाटून पीपीसीएम, पार्टी सदस्य, मिलिशिया कमांडर और अन्य जनताना सरकार के सदस्य शामिल हैं। इन सभी पर कुल 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था।प्रशासन और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास एवं समझाइश कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। माओवादी संगठन से लगातार सदस्यों का मोह भंग हो रहा है। वर्ष 2025 में अब तक कुल 177 नक्सली और उनके सहयोगी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।सरकार की नीतियों, स्थानीय प्रशासन की जागरूकता और सुरक्षा बलों की रणनीति से प्रभावित होकर नक्सली अब हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति की ओर बढ़ रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles