Homeहमर बिलासपुरसुशासन तिहार पर व्यापार एवं उद्योग विभाग को मिले 222 आवेदन सबसे...

सुशासन तिहार पर व्यापार एवं उद्योग विभाग को मिले 222 आवेदन सबसे ज्यादा उठी रोजगार की मांग

बिलासपुर सुशासन तिहार के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बिलासपुर में व्यापार एवं उद्योग विभाग को कुल 222 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये आवेदन ऑनलाइन एवं प्रत्यक्ष माध्यमों से प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दों को उठाया गया है। आवेदनकर्ताओं ने विभाग के समक्ष रोजगार, उद्योग, शिकायतें और प्रदूषण जैसे कई विषयों को रखा है। इन आवेदनों में सबसे अधिक संख्या में रोजगार से जुड़ी मांगें सामने आई हैं। युवाओं द्वारा स्वरोजगार के अवसरों की तलाश की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि स्थानीय स्तर पर बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा बनी हुई है। वहीं कुछ आवेदनों में औद्योगिक क्षेत्रों में हो रहे प्रदूषण की शिकायतें भी दर्ज की गई हैं, जिन पर विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है। मुख्य महाप्रबंधक एम.एल. खुसरो ने बताया कि फिलहाल विभाग में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें।खुसरो ने यह भी स्पष्ट किया कि प्राप्त सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच की जाएगी और संबंधित मामलों में समाधान एवं कार्यान्वयन की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य आम जन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है, और विभाग इसी दिशा में संकल्पित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments