सुशासन तिहार 8 अप्रैल से, 8 से 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन…

8 अप्रैल से राज्यव्यापी सुशासन तिहार जिले में भी शुरू होगा। ये तिहार 8 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में आयोजित होगा। ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक इसकी तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में इसकी विशेष समीक्षा की। उन्होंने योजना की मंशा और रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बड़ी संजीदगी एवं लगन के साथ अभियान में लगने के निर्देश अफसरों को दिए। अभियान की सफलता के लिए नगरीय क्षेत्र में निगम आयुक्त अमित कुमार एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक में बताया कि सुशासन तिहार -2025 तीन चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चार दिनों में आम जनता से आवेदन लिए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक महीने के भीतर प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा निराकरण किया जायेगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत मुख्यालय और निगम क्षेत्र में वार्ड वार शिविर लगाकर आवेदन लिए जाएंगे। नगर पंचायत एवं पालिका में 4-5 वार्डों के बीच सुविधाजनक स्थल पर शिविर लगेंगे। इस दौरान सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर समाधान पेटी भी रखी जायेगी ताकि लोग खुलकर अपनी शिकायतें और समस्याएं लिखकर डाल सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles