सुशासन शिविर में कलेक्टर का औचक दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान पीएम आवास निर्माण में देरी पर सख्त रुख, 15 दिन की मोहलत

कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित समाधान शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी और मुढ़ीपार में शिविरों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और मौके पर ही कई समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।ग्राम रहंगी के पंचायत भवन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड से वंचित लगभग साढ़े नौ सौ लोगों के लिए विशेष शिविर लगाकर कार्ड निर्माण के निर्देश दिए।

साथ ही कुपोषित दो बच्चियों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर उपचार कराने और पंचायत भवन के सामने से अवैध कब्जा हटाने के आदेश भी दिए।कलेक्टर ने किसानों से धान खरीदी की स्थिति की जानकारी ली, जिस पर किसानों ने सुचारु रूप से खरीदी होने की बात कही। उन्होंने सरपंच से चर्चा कर गांव के विकास कार्यों और शासन की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद ग्राम मुढ़ीपार में पीएम आवास योजना के तहत बने मकानों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने एक हितग्राही द्वारा गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण की सराहना की, वहीं किश्त मिलने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों को 15 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ करने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय में काम शुरू नहीं होने पर सरकारी राशि की वसूली की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles