Homeहमर बिलासपुरसुहेला में मेला देख रहे युवक से डकैती, 5 गिरफ्तार पुलिस की...

सुहेला में मेला देख रहे युवक से डकैती, 5 गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपियों को हिरासत में लिया

ग्राम सुहेला में 27 सितंबर की रात मेला देखने आए युवक खिलेश साहू के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल लूटने वाले पांच आरोपियों को थाना सुहेला और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए डकैती की घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल उर्फ ओमकार वर्मा, धनंजय उर्फ राहुल वर्मा, अभिषेक मानिकपुरी, लोमश नायक और पवन यादव शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कार्रवाई की सराहना की और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments