सूत सारथी समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए मुख्य अतिथि, हजारों की संख्या में समाजबंधु हुए शामिल

लाल बहादुर शास्त्री पंडित दीक्षित सभा भवन में सूत सारथी समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा दो दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के अविवाहित युवक-युवतियों को एक मंच प्रदान कर वैवाहिक समन्वय स्थापित करना और सामाजिक संगठन को मजबूत बनाना रहा।इस महासम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव आर.डी. शिव सारसी, जिला अध्यक्ष गणेश जी, युवा अध्यक्ष संदीप सोनवानी सहित छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

सभी ने इस आयोजन को समाज विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।सम्मेलन में सूत सारथी समाज के वैदिक इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया। सुत जी महाराज, सुमंत जी, अधीरथ, कर्ण और स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सारथी धर्म निभाने की गौरवगाथा को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज का समाज उन्हीं आदर्शों पर चलते हुए एकजुट हो रहा है और आगे बढ़ रहा है।समापन समारोह में समाज की महिला इकाई, युवा वर्ग और वरिष्ठजनों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। पूरे आयोजन में सुव्यवस्थित व्यवस्था, गरिमामय वातावरण और सामूहिक ऊर्जा देखने को मिली। वक्ताओं ने आह्वान किया कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहें ताकि समाज संगठित होकर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles