Homeहमर बिलासपुरसूर्यवंशी समाज ने समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान...

सूर्यवंशी समाज ने समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान…

छत्तीसगढ़ में 2 महीने पूर्व स्थानीय निकाय के चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें समाज के कई प्रतिनिधि निर्वाचित होकर पहुंचे हैं ऐसे में सामाजिक स्तर पर इन सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर उन्हें छत्तीसगढ़ के साथ अपने क्षेत्र में विकास के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में रविवार को सूर्यवंशी समाज के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सहित अन्य विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि सूर्यवंशी समाज के प्रदेश भर में लगभग 300 जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर जिला पंचायत और नगरीय निकाय में पहुंचे हैं। वही बिलासपुर जिले में भी 25 जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं जिनका सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भी सम्मान किया गया ।इस मौके पर सूर्यवंशी समाज के सदस्यों ने बताया कि वह इस सामान समारोह के माध्यम से समाज के सभी जनप्रतिनिधियों को बेहतर काम के लिए प्रेषित कर रहे है उनका कहना है कि जो भी जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर जिला पंचायत और जनपदों में पहुंचे हैं। उन सभी का अब दायित्व बन गया है कि वे अपने क्षेत्र में तेजी से विकास करें और छत्तीसगढ़ शासन की जो परिकल्पना है उसे धरातल पर लाए । सम्मान समारोह में पहुंचे सूर्यवंशी समाज के सदस्यों और पदाधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments