सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट, दशहरा की शाम मचा हड़कंप

सेंट्रल जेल में एक बार फिर से मारपीट की घटना हुई है।दशहरा की शाम जेल में बंद दो बंदियों के बीच भिड़ंत हुई।इस दौरान हत्या के आरोपी ने कफ सिरप बेचने के आरोप में बंद कैदी से मारपीट किया. जिससे जेल में अफरा-तफरी मच गई।वहीं जेल के प्रहरी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बंदियों को अलग किया।दरअसल सिरगिट्टी पुलिस ने नशीली कफ सिरप बेचने के मामले में नवीन निर्मलकर को तीन दिन पहले जेल भेजा है।दशहरा की शाम जेल में दुर्गा विसर्जन के दौरान वह पूजा करने गया था।जहां हत्या के आरोपी आयुष यादव ने नवीन पर हमला कर दिया।जानकारी मिलते ही जेल प्रहरी पहुंचे और दोनों बंदियों को अलग कराया।बताया जा रहा है कि आयुष यादव और नवीन निर्मलकर की जेल के बाहर से दुश्मनी है।बंदीयों के बीच में मारपीट के मामले में जेल अधीक्षक ने दोनों का बयान दर्ज कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles