सेंट्रल जोन रिटायर्ड इंश्योरेंस एम्पलाइज फेडरेशन भोपाल के बैनर तले जोनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन बिलासपुर में हुआ संपन्न।

सेंट्रल जोन रिटायर्ड इंश्योरेंस एम्पलाइज फेडरेशन भोपाल के बैनर तले जोनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन बिलासपुर में किया गया, रिटायर्ड इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शांति स्वरूप सक्सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजन कुमार मौजूद रहे, बैठक में आगामी वर्षों की रूपरेखा से सभी का अवगत कराया गया और नए पदाधिकारी का चयन भी किया गया, बैठक में रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के द्वारा पदाधिकारियों ने कहा गया कि केंद्र सरकार जिस तरह से अपने शासकीय कर्मचारियों को लाभ दे रही है उसी तरह से जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों के लिए भी विभिन्न योजनाएं तैयार करें, जिससे वह भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सके।

यूनियन के द्वारा लगातार रिटायर्ड एम्पलाइज के लिए सुविधाओं में विस्तार करने की मांग सरकार से करती आ रही है बैठक में नए पदाधिकारी का भी चयन किया गया, जो अब संगठन के विस्तार को लेकर और नए सदस्य बनाने को लेकर भी अपनी भूमिका निभायेगे, गौरतलब है कि संघ के द्वारा लगातार अधिवेशन के माध्यम से रिटायर्ड कर्मचारी को सुविधा देने की कोशिश करता है जिससे उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाया जा सके ,शुक्रवार की बैठक में विभिन्न रणनीति पर भी चर्चा की गई। जिससे अब आने वाले समय में इन कर्मचारियों की समस्या का निदान करने की कोशिश होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles