सेंट्रल लाइब्रेरी में फीस वृद्धि को लेकर यहां के विद्यार्थियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। सोमवार को सुबह से लेकर रात तक लाइब्रेरी के बाहर बैठकर विद्यार्थी नारेबाजी करते रहे। आपको बता दे की सेंट्रल लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई है। यहां पहले फीस ₹500 प्रति माह निर्धारित किया गया था। जिसे बढ़ाकर ₹700 प्रति माह कर दिया गया है। छात्रों का कहना है कि हम इतनी फीस नहीं भर सकते।

इसके साथ ही पहले 8 से 10 बजे तक समय था। जिसे घटाकर अब 9:30 तक कर दिया गया है। यहां के विद्यार्थी फीस वृद्धि और समय घटाने पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। विद्यार्थी गेट पर बैठकर घंटो नारेबाजी करते रहे। वही हाथ में तख्ती लेकर फीस वृध्दि वापस लेने की मांग करते रहे। वही निगम का कहना है कि दो शिफ्ट में लाइब्रेरी संचालित होने से सभी ढाई हजार छात्रों को मौका मिल सकेगा। अभी सुबह से शाम तक लाइब्रेरी एक ही शिफ्ट में संचालित होती है। फीस वृद्धि वापस लेने विद्यार्थियों ने कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा है।



