Homeहमर बिलासपुरसेन्ट्रल लाईब्रेरी सरकण्डा बिलासपुर के सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र एवं लंबित...

सेन्ट्रल लाईब्रेरी सरकण्डा बिलासपुर के सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र एवं लंबित वेतन तत्काल दिलाने मांग ।

सेन्ट्रल लाईब्रेरी सरकण्डा बिलासपुर के सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र एवं लंबित वेतन तत्काल दिलाने मांग ।

सेन्ट्रल लाइब्रेरी एक डिजिटल लाइब्रेरी सरकण्डा बिलासपुर का संचालन पूर्व में ऑस्ट्रेलियो प्राइवेट लिमिटेड सिस्ट्मस कंपनी हैदराबाद (तेलंगाना) के द्वारा 3 जनवरी 2021 से 11 सितम्बर 2023 तक संचालित किया गया है। वर्तमान में सेंन्ट्रल लाइब्रेरी का संचालन नगर-निगम आयुक्त कुणाल दुदावत सर 12 सितम्बर 2023 से कर रहे हैं। कम्पनी के द्वारा भी कर्मचारियों का वेतन 3 माह का भुगतान नहीं किया गया है। सेन्ट्रल लाइब्रेरी के हम सभी कर्मचारियों को नगर निगम आयुक्त महोदय वाय केप्टन श्रीनिवास (जनरल मैनेजर स्मार्ट सिटी बिलासपुर) जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला सर, नोडल अधिकारी श्री अनुपम तिवारी सर, के द्वारा हम सभी कर्मचारीयों को मौखिक रूप से आश्वासन दिया गया था कि 12 सितम्बर 2023 से हम लाइब्रेरी का संचालन करेंगे। आप सभी कर्मचारीयों को हम नगर निगम में समिति के अन्तर्गत नियुक्ती देकर आर्थिक सहयोग प्रदान करेंगे। 1 माह का समय माँगा गया था परन्तु आज 4 माह ब्यतित हो गया है हम सभी कर्मचारियों को न ही नियुक्ति पत्र दिया गया है, और न ही वेतन प्रदान किया गया है। नियुक्ति पत्र एवं वेतन माँगने पर धमकी भी दिया जा रहा है कि नौकरी छोड़ दो हम नगर-निगम का कर्मचारी रख लेंगे बोलकर हमें मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा बताया ।

सेन्ट्रल लाइब्रेरी के कर्मचारीगण आपको यह अवगत कराना चाहते हैं कि हमें 4 माह का वेतन न मिलने से हम सभी आर्थिक तंगी से जुझ रहे हैं हमारे परिवार को भुखों मरने की नौबत आ गई है। जिससे हम मानसिक तनाव से जुझ रहे हैं, और कर्ज से लद गये हैं, क्यों कि नगर निगम के अधिकारीयों से 50 बार मिलने, लिखित में निवेदन करने एवं अनुनय विनय करने के बाद भी गोल मोल जवाब देकर एक दूसरे अधिकारी के ऊपर दोष मढ़ते जा रहे हैं और वेतन नहीं दे रहे हैं, कुछ बोलने पर नौकरी छोड़ दो कहकर हमें धमकी दिया जा रहा है इस प्रकार हमें प्रताडि कर रहे हैं और हमें आत्मदाह करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

सेन्ट्रल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को तत्काल नियुक्ति पत्र एवं पिछला 6 माह का लंबित वेतन का भुतान एक साथ दिलाने की मांग । आपके इस कार्य के लिए हम सभी सेन्ट्रल लाइब्रेरी के कर्मचारीगण आपका सदैव आभारी रहेंगे कहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments