सेवा सहकारी समिति में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर के मनमानी रवैया से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर सौंपा ज्ञापन।

सेवा सहकारी समिति में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर के मनमानी रवैया से परेशान होकर ग्रामीण बड़ी संख्या में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिन्होंने यहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अपनी पीड़ा बताई। ग्रामीणों ने बताया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोडाडीह के कम्प्यूटर ऑपरेटर योगेश घृतलहरे बीज, खाद, टोकन, पंजीयन, आदि कार्यों के नाम पर हर किसान से मोटी रकम वसूली करता है, किसान के द्वारा पैसा न मिलने पर शासन से मिलने वाली सभी लाभ से उसे वंचित कर दिया जा रहा हैं।

जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। कंप्यूटर ऑपरेटर योगेश घृतलहरे को पैसा देने वाले किसानो को फोन कर सूचित किया जाता हैं एवं बीज, खाद, टोकन, पंजीयन, परमिट आदि कार्यों को फोन के माध्यम से सबसे पहले प्राथमिकता दिया जाता है। अन्य किसानो को वह हर कार्य के लिए आज-कल कहकर घूमाता रहता हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर योगेश घृतलहरे के द्वारा आये दिन किसानों से मनमानी करना, धमकी देना गाली गलौज करना और ड्यूटी के दौरान कार्यालय से समय बेसमय नदारत रहना उसकी आदत हैं।इससे परेशान होकर कलेक्टर से गुहार लगायी हैं। उन्होंने कम्प्यूटर ऑपरेटर योगेश घृतलहरे को पद से पृथक कर अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर को पदस्थ करने निवेदन किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles