सोशल मीडिया की नफरत पर सख्त कार्रवाई की मांग, अमन-चैन की परीक्षा में प्रशासन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द की पहचान को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। दीपका निवासी ऋषभ ओझा नामक युवक पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक रील पोस्ट कर मुस्लिम समाज के खिलाफ नफरत फैलाने और गंभीर धमकी देने का आरोप लगा है मामले के विरोध में तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में SSP कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि इस तरह की सामग्री समाज में भय और वैमनस्य फैलाने का प्रयास है।प्रतिनिधियों ने पुलिस को आरोपी द्वारा पोस्ट की गई रील से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और मेटाडाटा भी सौंपे। संगठन का आरोप है कि ऋषभ ओझा ने जानबूझकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से एक के बाद एक आपत्तिजनक वीडियो साझा किए जो एक पूरे समुदाय को निशाना बनाते हैं। संगठन के मंत्री इमरान अली ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इधर पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाए गए नफरत भरे कंटेंट को लेकर कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles