सोशल मीडिया पर अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है सिटी कोतवाली प्रभारी एसआर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि खपरगंज निवासी पीड़िता महिला ने थाना सिटी कोतवाली उपस्थित होकर एफआईआर दर्ज कराया और बताया कि उसके इंस्टाग्राम साइट पर एक अज्ञात युवक के द्वारा ना केवल उनके द्वारा किये गए पोस्ट पर अभद्र व्यवहार किया गया बल्कि अश्लील टिप्पणी भी की गई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।



