
थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आरोपी विशाल अंचल पिता संजय अंचल निवासी दलदली, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाथ में तलवार लेकर फोटो पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में विलेन और खतरनाक जैसे शब्द लिखे गए थे।पुलिस ने पोस्ट को देखते ही तुरंत संज्ञान लिया और युवक की पहचान कर कार्रवाई की। आरोपी के पास से तलवार जब्त की गई है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियार, हिंसा या भय फैलाने वाली पोस्ट डालने वालों पर निगरानी लगातार जारी है, और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी।


