
सरकण्डा थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और फरवरी से अक्टूबर तक उसे धमकाकर शोषण करता रहा।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी साजिद अहमद निवासी मानपुर थाना सुरजपुर को रिपोर्ट दर्ज होने के 10 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी निमितेश सिंह और थाना प्रभारी निलेश पांडे की टीम की त्वरित भूमिका रही।


