Homeहमर बिलासपुरस्कूल बसों की सुरक्षा पर यातायात पुलिस की सख्ती200 से अधिक बसों...

स्कूल बसों की सुरक्षा पर यातायात पुलिस की सख्ती200 से अधिक बसों की हुई जांच, दस्तावेजों की कमी पर परमिट रद्द करने की चेतावनी

बिलासपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। बुधवार सुबह पुलिस लाइन में जिले के सभी स्कूल बसों का विशाल शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक बसों की मैकेनिकल जांच, दस्तावेज सत्यापन और चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस दौरान परिवहन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद रही।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में बसों की फिटनेस, बीमा, टैक्स, परमिट, स्पीड गवर्नर, प्रदूषण प्रमाणपत्र, जीपीएस सहित सभी अनिवार्य दस्तावेजों की जांच की गई। कई बसों में आवश्यक प्रमाणपत्रों की कमी पाई गई, जिस पर सख्त हिदायत दी गई।पुलिस ने सभी स्कूल प्रबंधकों और बस संचालकों को चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में सभी दस्तावेज पूरे नहीं किए गए और सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं हुआ, तो बसों का परमिट निरस्त किया जाएगा।

साथ ही भविष्य में भी समय-समय पर इसी तरह का निरीक्षण किया जाएगा।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेत्र परीक्षण भी किया गया।इस दौरान अधिकारियों ने सभी चालकों को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पूरी संवेदनशीलता से वाहन चलाने की हिदायत दी। मौके पर RTO असीम माथुर, नेत्र सहायक डॉ. सामंतक टंडन, डॉ. भागीरथी बंजारे, यातायात निरीक्षक सईद अख्तर सहित बड़ी संख्या में स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments