Homeहमर बिलासपुरस्टांप की कमी के चलते लोगों को बड़ी समस्या हो रही है,...

स्टांप की कमी के चलते लोगों को बड़ी समस्या हो रही है, विधानसभा चुनाव के बाद से कोषालय में स्टाम्प का टोंटा।

स्टांप की कमी के चलते लोगों को बड़ी समस्या हो रही है, विधानसभा चुनाव के बाद से कोषालय में स्टाम्प का टोंटा है। अब तक किसी तरह लोगों का काम चल गया। लेकिन अब वेन्डरों ने भी हाथ खड़ा कर दिया है। बेन्डरों और हितग्राहियों की माने तो छोटी से लेकर बड़ी कीमत तक किसी दर का स्टाम्प नहीं मिल रहा है। रोज सैकड़ों लोग स्टाम्प की कमी की परेशानी को लेकर दो चार हो रहे हैं।

शपथ-पत्र बनवाने वाले लोगों को इन दिनों स्टाम्प के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसी भी वेंडर के पास इस समय 10, 20, 50 और 100 रुपए के स्टाम्प नहीं हैं। ऐसे में लोगों के कार्य बाधित हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कोषालय में इन दिनाें स्टाम्प खत्म हो गए हैं। शपथ-पत्र, सूचना का अधिकार, रजिस्ट्री की नकल आदि कार्यों के लिए न्यायालय परिसर में स्टाम्प लेने आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। स्टाम्प उपलब्ध नहीं होने से काम रुक से गए हैं। वेंडर लोगों को अगले सप्ताह आने का कह रहे हैं।

स्टाम्प की कमी के कारण कुछ लोग मौके का फायदा भी उठा रहे हैं। उन्होंने स्टाम्प का स्टॉक कर रखा था। कमी होने से वे उसे अधिक राशि में बेच रहे हैं। नोटरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद से स्टाम्प की कमी बनी हुई हैं। मौके का फायदा उठाकर वेन्डरों ने आपदा में अवसर का फार्मूला निकाला। वास्तविक कीमत से अधिक दो गुने दाम पर स्टाम्प का सेल किया। लेकिन अब वेन्डरों ने भी हाथ खड़ा कर दिया है। वेन्डरों की माने तो 10,20 ही नहीं बल्कि 50 और 100 रूपयों का स्टाम्प पिछले दो महीने से नहीं है। स्टाम्प नहीं मिलने से रजिस्ट्री से लेकर शपथ पत्र बनाने और एग्रीमेन्ट का काम ठप है। स्टाम्प की कमी का प्रभाव खासकर जमीन रजिस्ट्री पर पड़ा है।

कुछ ग्राहकों ने बताया कि जब तक स्टाक में था वेन्डरों ने भरपूर फायदा उठाया। अब वेन्डरों का भी स्टाक खत्म हो गया है। और ट्रेजरी में स्टाम्प नहीं है। मामले में ट्रेजरी कर्मचारी ने बताया कि पिछले दो महीनों से स्टाम्प की कमी है। 10,20 से लेकर 50 और 100 के स्टाम्प की शासन स्तर पर आपूर्ति नहीं हुई। जिसके कारण वेन्डरों तक स्टाम्प नहीं पहुंचा। आज ही 50 और 100 का पर्याप्त स्टाम्प आया है। 20 रूपये का स्टाम्प कुछ कम मिला है। दस का स्टाम्प है ही नहीं। उम्मीद है कि जल्द ही स्टाम्प शार्टेज की समस्या को खत्म कर लिया जाएगा। जिले में कुल183 स्टाम्प वेन्डर है। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 50 और 100 का स्टाम्प वेन्डरों को दिया जाएगा। लेकिन लोगों को अभी भी 20 और 10 के स्टाम्प को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments