स्थापना दिवस दिवस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का शक्ति प्रदर्शन बिलासपुर में धूमधाम से मना 26वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास हुए शामिल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 26वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश सहित बिलासपुर जिले में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय,धर्मनिरपेक्षता और समग्र विकास को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं जरूरतमंदों को राशन, कंबल और अन्य सामग्री वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर जिला अध्यक्ष सुमित उर्फ हिमांशु राज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, महासचिव सुनील तटकरे, उपाध्यक्ष मुगनभाई श्रीमाल एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा और श्रावणी प्रांजल पांडेय ने इस अवसर पर पार्टी के संघर्ष और सेवा की 26 वर्षीय यात्रा को गौरवपूर्ण बताया और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने बिलासपुर आगमन कर स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाई।जिनका सभी पदाधिकारियों ने बाजे गाजे के साथ धूमधाम से भव्य स्वागत सम्मान किया।

नीलेश बिस्वास ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी आज भी देश के संविधान, लोकतंत्र और गरीबों के अधिकार की रक्षा में संकल्पबद्ध है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूती देने का आह्वान किया। उनके आगमन पर जिलाध्यक्ष हिमांशु राज ने आभार जताते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रवक्ता बृजेश कुमार, जिलाध्यक्ष अंकित सोनी, NSC अध्यक्ष यश सोनी, युवा नेता अमन सोनी, नमन प्रजापति, सागर जायसवाल, चंदन सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने केक काटकर और एकजुटता का संकल्प लेते हुए स्थापना दिवस मनाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles