Homeहमर बिलासपुरस्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी और डोर-टू-डोर...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी और डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान रेलवे कॉलोनियों और स्टेशनों पर स्वच्छता संदेश, यात्रियों व कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 23 सितम्बर को बीसीएन डिपो और रेलवे विद्यालय के बच्चों द्वारा कबाड़ सामग्री से तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टेशन परिसर में आयोजित की गई, जिसे यात्रियों और नागरिकों ने सराहा और खरीदा भी।

वहीं 24 सितम्बर को रेलवे कॉलोनियों में ‘डोर-टू-डोर’ जागरूकता अभियान चलाकर कॉलोनीवासियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक उपयोग में कमी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।अधिकारियों व कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया और श्रमदान कर साफ-सफाई भी की। अभियान के अगले चरण में 25 सितम्बर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर बिलासपुर स्टेशन में सामुदायिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments