Homeहमर बिलासपुरस्वतंत्रता दिवस पर शहीद परिवारों का सम्मान ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया...

स्वतंत्रता दिवस पर शहीद परिवारों का सम्मान ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ध्वजारोहण, शौर्य को नमन…

बिलासपुर :- 79वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड, हर्ष फायर और मार्च-पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर जिले के 28 शहीद जवानों के परिजनों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।शहीद प्लाटून कमांडर सनत कुमार महिलागें, आरक्षक अश्वनी प्रधान, चंद्रशेखर कुर्रे, शिवकुमार मरकाम, विशुन दास कुर्रे, देवराज सुरजल, दीपक उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, सहलु राम भगत, छात्रधारी जांगड़े, शिवकुमार सिंह, विवेक शुक्ला, अविनाश शर्मा, राजेश पटेल, हरेंद्र प्रसाद, विनोद कौशिक, अमरदीप खालखो, मन्नूलाल सूर्यवंशी और अरविंद मिंज सहित अन्य शहीदों के परिवार समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि शहीदों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की धरोहर है और समाज हमेशा उनके परिवारों के साथ खड़ा रहेगा।उधर, पुलिस लाइन चेतना हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शहीद जवानों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी ने शहीद परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments