स्वरांजलि सम्मान: छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता का फाइनल, आर्मी और कोरोना योद्धाओं का सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को संपन्न हुआ। स्वरांजलि सम्मान के नाम से आयोजित कार्यक्रम लखीराम ऑडिटोरियम में हुआ ।सम्मान समारोह में पूर्व आर्मी मैन,नगर निगम कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी, ट्रैफिक पुलिस और पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया ।एकता की मिसाल के बैनर तले आयोजित स्वरांजलि कार्यक्रम के फाइनल राउंड में एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों का भी सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम में नगर निगम अधिकारी ,पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों सहित समाजसेवियों को जज बनाया गया था। कार्यक्रम के आयोजक एकता की मिसाल समिति के संयोजक राजकुमार समुद्रे ने बताया की देश की रक्षा में तैनात आर्मी का सम्मान हमारा दायित्व हैं, साथ ही उभरते कलाकारों को मंच दिया गया, मुकेश के गीतों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles