स्वामी आत्मानंद स्कूलों में हिंदी माध्यम से ज्यादा अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में अभिभावक अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने की कोशिश कर रहे हैं, इसका अंदाजा एलकेजी के 100 सीटों के लिए मिले 974 आवेदनों से लगाया जा सकता है जिले में 34 आत्मानंद स्कूल संचालित हो रहे है जिसमे 13 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के हैं यहां कुल 4208 सीटों के लिए 7750 आवेदन आए हैं हाल ही में यहां लॉटरी से बच्चों का चयन किया गया 1714 सीटों के लिए बच्चों का चयन हुआ 1386 आवेदन निरस्त किए गए। अब बच्चों के अभिभावक इन अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अपने बच्चों के प्रवेश के लिए सिफारिश करने में जुट गए हैं सबसे अधिक आवेदन एलकेजी, यूकेजी और क्लास वन के लिए आ रहे है।

एलकेजी की 100 सीटों के लिए 974 आवेदन तो क्लास 1 की 907 सीटों के लिए 1718 आवेदन जमा किए गए लॉटरी प्रक्रिया 16 मई से 18 मई तक चली। 323 बच्चों के नाम अभी भी वेटिंग लिस्ट में है। अंग्रेजी माध्यम की आत्मानंद स्कूलों में जहां सीटों की संख्या सीमित है वही हिंदी माध्यम के स्कूलों में सीटों की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। अब तक हिंदी माध्यम के 18 स्कूलों में 715 बच्चों ने एडमिशन लिया जबकि 13 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1714 बच्चों का नाम लॉटरी में आया है।



