Homeहमर बिलासपुरस्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा शिक्षकों के सामने वेतन के पड़े लाले,...

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा शिक्षकों के सामने वेतन के पड़े लाले, पिछले 3 महीने से नहीं मिला वेतन।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा शिक्षकों के सामने वेतन के लाले पड़ गए हैं, पिछले 3 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है, लगातार शिक्षा विभाग और कलेक्टर से इसकी शिकायत की जा चुकी है। उसके बावजूद भी इन्हें वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने बताया कि 5 मई को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, आश्वासन के बाद वे लौट गए फिर भी आज तक उन्हें वेतन नहीं मिला, इसे लेकर फिर संविदा शिक्षक एक बार फिर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से अपनी व्यथा बताई, उन्होंने कहा कि हमारा परिवार इसी वेतन से चलता है, वेतन नहीं मिलने से हमारे सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। शिक्षकों ने बताया कि बाकी सभी जिलों के संविदा शिक्षकों को वेतन मिल गया है, लेकिन बिलासपुर जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षकों को आज तक वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कलेक्टर से वेतन दिलाने गुहार लगाई है, इस दौरान जिले भर से बड़ी संख्या में संविदा कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments