जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मंगाए गए थे। प्रवेश देने के लिए तीन दिवसीय प्रक्रिया की शुरुआत गुरुवार से हुई. अभिभावकों, नोडल अधिकारी के सामने लॉटरी निकाली गयी। जिले के 34 स्कूलों में प्रवेश के लिए 8 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। लॉटरी सभी स्कूलों में अलग-अलग दिन निकाली जाएगी। इसके लिए 18 मई तक दिन तय किया गया है। लॉटरी सुबह 10 बजे तो कहीं 11 बजे निकाली जाएगी। पहले दिन जिले के 12 स्कूलों में लॉटरी निकाली गई, जिसमें से शहर के चार स्कूल शामिल थे।

स्वामी आत्मानंद हिंदी और अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन मंगाए गए थे। 18 मई तक प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। इस दौरान शिक्षा विभाग ने सभी छात्र के पालकों से भी उपस्थित रहने की अपील की है। पहले दिन गुरुवार को जिले के 12 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में लॉटरी प्रक्रिया निकाली गई जिसमें शहर के चार स्कूल शामिल थे और वही बिल्हा, गुटकू, बेलगहना, कोनी, तखतपुर, बेलतरा, मस्तूरी, पन्धी में भी लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई, पारदर्शिता के लिए दूसरे स्कूल के प्राचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया।


लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में गुरुवार को लाटरी निकाली गई। यहां छात्रों और पालकों को सुबह 11 बजे बुलाया गया। यहां एलकेजी के 25 सीट के लिए 210 आवेदन मिले हैं। यूकेजी के 4146 कक्षा पहली के 66 सीट के लिए 126 और कक्षा पांचवी के दो सीट के लिए 108 आवेदन आए हैं। कक्षा 6वीं के दो सीट के लिए 70 आवेदन मिले हैं। स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार तारबाहर स्कूल की प्राचार्य उषा चंद्रा को यहां का नोडल नियुक्त किया गया था, उन्होंने बताया पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी निकाली गई है। वही स्कूल के प्राचार्य बसंत चौकसे ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार लॉटरी चयन प्रक्रिया पालको, नोडल अधिकारी के मौजूदगी में पूरा किया गया।

सभी आत्मानंद स्कूलों में सीट से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, इससे आत्मानंद के प्रति पालको का विश्वास और पढ़ाई की गुणवत्ता को दर्शाता है, तिलक नगर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में भी गुरुवार को लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें एलजी से कक्षा आठवीं तक में 66 सीटे थी, जिसके लिए कुल 970 आवेदन प्राप्त हुए, छटनी के बाद 741 पात्र पाए गए और 229 अपात्रो की सूची जारी की गई। जिसका लॉटरी प्रक्रिया अभिभावक नोडल अधिकारी के समक्ष निकाला गया, पूरी प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यहां के नोडल अधिकारी खपरगंज स्कूल के डॉक्टर भूपेंद्र शर्मा को बनाया गया। उनकी देखरेख में पूरी प्रक्रिया प्राचार्य चारी ने संपन्न की।

गौरतलब है कि कई स्कूलों में सीट से दो गुना आवेदन आए हैं, जिसने शिक्षकों को चिंता में डाल दिया है। एलकेजी के लिए 25 सीट निर्धारित है, इसके लिए 210 आवेदन मिले हैं। इसी तरह 6वीं और नवमी में सीट खाली नहीं हैं, लेकिन बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं, जिले के सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 19 मई तक लॉटरी चरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इसके बाद चयन सूची के जरिए नई शिक्षा सत्र में प्रवेश दिया जाएगा।


