कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप-हत्या के बाद से लगातार डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की जा रही है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि, राज्य के सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए हथियारों से लैस रिटायर्ड आर्मी जवानों को तैनात किया जाएगा। सभी अस्पताल में एक जवान की तैनाती होगी। दरअसल छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री रायपुर के विभिन्न अस्पतालों के औचक निरीक्षण पर पहुंचें। निरीक्षण के दौरान वे शहर के अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे और वहां के स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है और फिर उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में आर्मी के रिटायर्ड जवानों को हथियारों से लैस कर तैनात करने की बात कही।





