स्विफ्ट डिजायर में छुपा था गांजा का जखीरा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार ,36 लाख के मादक पदार्थ के साथ कार जब्त, ऑपरेशन आघात की बड़ी सफलता

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘आघात’ के तहत नशे के सौदागरों पर एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तपकरा थाना क्षेत्र के लावाकेरा बैरियर पर दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से एक क्विंटल 21 किलो 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है जिसकी बाजार में कीमत 36 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।गांजे की यह बड़ी खेप एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की में छुपाकर उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने बैरियर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया। आरोपियों की पहचान अशोक यादव और निलेश यादव के रूप में हुई है, जो अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं।पूछताछ में दोनों तस्करों ने गांजा को उड़ीसा के संबलपुर से लाने और मध्यप्रदेश पहुंचाने की बात कबूली है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उनके पास से तस्करी में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।इस साल जशपुर पुलिस द्वारा अब तक 16 मामलों में करीब 705 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है।एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन आघात के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles