Homeहमर बिलासपुरहत्या का आरोपी इलाज के बहाने जेल से फरार, दुर्ग RPF ने...

हत्या का आरोपी इलाज के बहाने जेल से फरार, दुर्ग RPF ने ट्रेन से दबोचा,AIIMS रायपुर से भागा था आरोपी, गोंदिया से ट्रेन बदलकर लौटा दुर्ग…

रायपुर जेल से इलाज के बहाने फरार हुआ हत्या का आरोपी आखिरकार रेल सुरक्षा बल की सतर्कता से पकड़ा गया। दुर्ग RPF पोस्ट की विशेष टीम ने आरोपी को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेन के सामान्य बोगी से गिरफ्तार किया।RPF पोस्ट प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि 7 अगस्त को सूचना मिली थी कि आरोपी ट्रेन 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस से भाग रहा है। गोंदिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। बाद में CCTV फुटेज से पता चला कि उसने गीतांजलि से उतरकर ट्रेन चेरला पल्ली–रक्सौल एक्सप्रेस पकड़ी और दुर्ग की ओर लौट रहा है।जानकारी मिलते ही दुर्ग RPF टीम अलर्ट हुई और दुर्ग स्टेशन पर पहुंची। सामान्य कोच की तलाशी के दौरान आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम करण पोर्ते (उम्र 26 वर्ष, निवासी मंदिर हसौद, जिला रायपुर) बताया।करण पोर्ते ने कबूला कि 6 सितंबर को इलाज के लिए उसे रायपुर जेल से AIIMS रायपुर लाया गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने पुष्टि की कि वह हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था।आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए लोकल पुलिस को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments