सेक्स स्कैंडल मामले में हनी ट्रैप में शामिल एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 महीने से फरार आरोपी हीराकाली चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है। यह गैंग शहर के धनाड्य लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर भया दोहन किया करता था। इस मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं , जिसमें प्रधान आरक्षक , वकील, नेता और पत्रकार भी शामिल है। यह लोग पैसे वाले लोगों तक महिलाओं की सप्लाई कर उन्हें प्राइवेट सेवा प्रदान करते थे। बाद में पुलिस और पत्रकार की मदद से उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। इस मामले में सरगना शिरीष पांडे की गिरफ्तारी के बाद एक-एक आरोपी पकड़े जा रहे हैं। अब पुलिस ने ग्राम सोनाडीह करही बाजार निवासी 35 वर्षीय हीराकाली चतुर्वेदी को भी गिरफ्तार किया है जो इस रैकेट का हिस्सा थी।


