हनुमान जन्मोत्सव पर धर्म जागृति मंच के शोभायात्रा से भगवामय हुआ शहर…

हनुमान जन्मोत्सव पर धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़ के संस्थापक स्वर्गीय प्रेम श्रीवास के द्वारा 1993 से हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर बुधवारी बाजार से शोभायात्रा का आयोजन किया जाता था ,परंपरा अनुसार इस वर्ष भी पंचमुखी हनुमान मंदिर से बुधवारी बाजार से 4:00 बजे भव्य विशाल शोभायात्रा निकाला गया। त्रिलोक श्रीवास एवं अध्यक्ष मनोज श्रीवास ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का यह 32वां वर्ष था, इस आयोजन को बिलासपुर शहर एवं छत्तीसगढ़ का प्रथम हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा करने का गौरव प्राप्त है, इस आयोजन में नगर विधायक अमर अग्रवाल,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और महापौर पूजा विधानी सहित सैकड़ो धार्मिक सामाजिक संगठन के लोग सम्मिलित हुए ,शोभायात्रा का प्रारंभिक स्थल से लेकर समापन स्थल तारबाहर खुदीराम बोस चौक तक कई स्थान पर ऐतिहासिक स्वागत किया, गया धर्म जागृति मंच के शोभायात्रा में दो दर्जन से ज्यादा मनमोहक झांकियां डीजे ताशा धुमाल बैंड बाजा कर्म बजा सुवादल डंडा दल अखाडा सहित दर्जनों अन्य वाद्य यंत्र प्रस्तुत किए गए हजारों महिलाएं पुरुष हाथों में भगवा झंडा लिए श्री राम एवं श्री हनुमान के जयकारा करते हुए चले। शोभा यात्रा का कई स्थानों पर मुस्लिम समाज ने भी स्वागत किया, शोभायात्रा में कांग्रेस बीजेपी शिवसेना बसपा सहित सभी राजनीतिक दलों अनेक धार्मिक संगठनों एवं सैकड़ो सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles