Homeहमर बिलासपुरहरित स्वच्छता अभियान का प्रदेशव्यापी शुभारंभ,प्लास्टिक मुक्त रायपुर का लिया गया संकल्प

हरित स्वच्छता अभियान का प्रदेशव्यापी शुभारंभ,प्लास्टिक मुक्त रायपुर का लिया गया संकल्प

रायपुर के तेलीबांधा तालाब से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2 जून को ‘हरित स्वच्छता अभियान’ की राज्य स्तरीय शुरुआत की। उन्होंने स्वच्छता जागरूकता के लिए आयोजित वॉकेथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नागरिकों को रायपुर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में श्री साव समेत वन मंत्री केदार कश्यप, विधायकगण तथा महापौर मीनल चौबे ने तालाब किनारे झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि भारत प्रतिदिन लगभग 26 हजार टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न करता है, जो नदियों, नालियों और मिट्टी को प्रदूषित करता है। उन्होंने कहा कि ‘हरित भारत-स्वच्छ भारत’ अभियान के तहत रायपुर और पूरे प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ प्लास्टिक अपशिष्ट से सड़क निर्माण जैसे नवाचारों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार कपड़े के थैलों के वितरण हेतु कियोस्क का उद्घाटन किया गया। रायपुर नगर निगम और डे-एनयूएलएम के सहयोग से तेलीबांधा परिसर में पांच फैब्रिक बैग वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, नागरिकों से कपड़े, किताबें और इलेक्ट्रॉनिक सामान आर.आर.आर. सेंटर्स में दान करने की अपील की गई।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी संस्कृति हमेशा प्रकृति को संरक्षित करने की रही है। इस वर्ष राज्य में 2.75 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। वहीं महापौर मीनल चौबे ने महिलाओं से प्लास्टिक का उपयोग कम करने का आह्वान किया और बताया कि नगर निगम प्लास्टिक डिस्पोजेबल्स पर रोक के लिए ठोस कदम उठाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments